लेह/कारगिल। सीमा सड़क संगठन (BRO) के बहादुर हिम योद्धाओं ने एक बार फिर अदम्य साहस का परिचय देते हुए लद्दाख की लाइफलाइन कहे जाने वाले खारदुंग ला दर्रे (17,982 फीट) को रिकॉर्ड समय में वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।
पिछले 72 घंटों में लद्दाख के उच्च शिखरों पर 3 से 4 फीट ताजा हिमपात दर्ज किया गया था, जिससे नुब्रा घाटी और चांगथांग का संपर्क लेह मुख्यालय से कट गया था। बीआरओ की आधुनिक डोजियर मशीनों और स्नो कटर के साथ माइनस 25 डिग्री में जवानों ने दिन-रात एक कर मार्ग को साफ किया।
